दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने पोप फ्रांसिस के साथ अपनी और अपने बच्चों की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर 9-दिन बाद वापसी की। मस्क ने लिखा, "कल...पोप से मिलकर अच्छा लगा।" हाल ही में मस्क ने ट्विटर को $44 अरब में खरीदने की कोशिश की थी लेकिन यह डील अबतक सफल नहीं हुई है।