टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की लीगल टीम ने $44 बिलियन में ट्विटर के अधिग्रहण का सौदा रद्द करने के लिए अतिरिक्त कारणों का हवाला देते हुए नया नोटिस भेजा है। इसमें व्हिसलब्लोअर पीटर ज़ैट्को के आरोपों का ज़िक्र किया गया। नोटिस में कहा गया कि ट्विटर को 8-जुलाई से पहले आरोपों की जानकारी थी लेकिन उन्हें नहीं बताया गया।