मस्क ने ट्वीट के कारण नौकरी जाने संबंधी मीम किया शेयर, कहा- मैं विवादित ट्वीट नहीं करता

दुनिया के सबसे रईस शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया है जिसके अनुसार, "आज ही ट्विटर पर आएं और 5-10 वर्षों में अपनी नौकरी गंवाए।" उन्होंने मज़ाक में कहा, "अच्छी बात है कि मैं कभी विवादित ट्वीट नहीं करता।" दरअसल, टेस्ला संबंधी ट्वीट्स को लेकर मस्क पर जुर्माना तक लग चुका है।