मस्क ने सूचनाएं दबाने में कथित तौर पर हाथ होने को लेकर ट्विटर के शीर्ष अधिकारी को निकाला
एलन मस्क ने ट्विटर के डिप्टी जनरल काउंसल जिम बेकर को पिछले मैनेजमेंट के दौरान सूचनाएं दबाने में हाथ होने को लेकर निकाल दिया है। मस्क ने बताया कि मामले में बेकर का स्पष्टीकरण भरोसे लायक नहीं लगा। बेकर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (2020) से पहले हंटर बाइडन के लैपटॉप से संबंधित स्टोरीज़ को दबाने में कथित तौर पर शामिल थे।