ओमान के मस्कट एयरपोर्ट के रनवे पर बुधवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट-कोच्चि फ्लाइट से धुआं निकलने के बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के ज़रिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमानन नियामक डीजीसीए ने कहा, "रिलीफ फ्लाइट का इंतज़ाम किया जाएगा...हम घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।" इस विमान में करीब 145 यात्री सवार थे।