फ्रांस में 'नियोक्ताओं के हिसाब से मौज-मस्ती न करने के कारण' नौकरी से निकाले गए शख्स ने उनके खिलाफ मुकदमा जीता है। कोर्ट ने कहा कि उसे शराब पीने को 'मजबूर' नहीं किया जा सकता और कंपनी से उसे £2,574 (लगभग ₹2.5 लाख) देने को कहा। उसे 'उबाऊ' और 'उसके साथ काम करना मुश्किल' होने के कारण निकाला गया था।