महिंद्रा, हुंडई समेत 8 कंपनियों पर उत्सर्जन को लेकर लग सकता है ₹7300 करोड़ का फाइन

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, केंद्र सरकार हुंडई, किआ, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) समेत 8 कार कंपनियों पर अनिवार्यता से ज़्यादा कार्बन उत्सर्जन के लिए ₹7300 करोड़ का जुर्माना लगा सकती है। बकौल रिपोर्ट, हुंडई पर यह जुर्माना सबसे ज़्यादा (लगभग ₹2,800 करोड़) है जो 2022-23 में उनके लाभ का लगभग 60% है। इसके बाद एमऐंडएम, किआ, होंडा आदि शामिल हैं।