महिंद्रा ने इस कंपनी के अधिग्रहण को किया पूरा, सोमवार को फोकस में रह सकते हैं शेयर

महिंद्रा-ऐंड-महिंद्रा (एम-ऐंड-एम) ने एसएमएल इसुज़ु लिमिटेड (एसएमएल) में ₹650/शेयर पर 58.96% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है। एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि अधिग्रहण के साथ एसएमएल का नाम बदलकर 'एसएमएल महिंद्रा लिमिटेड' किया जाएगा। शुक्रवार को 1.2% गिरकर बंद हुए एम-ऐंड-एम के शेयर इस अधिग्रहण के बाद सोमवार को फोकस में रह सकते हैं।