महाकुंभ 2025 को लेकर UP में 7 टोल प्लाज़ा रहेंगे फ्री: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी में महाकुंभ मेले 2025 को लेकर 7 टोल प्लाज़ा 45 दिनों तक फ्री रहेंगे। इनमें कानपुर हाईवे पर कोखराज, वाराणसी हाईवे पर हंडिया, अयोध्या हाईवे पर मऊआइमा, मिर्ज़ापुर मार्ग पर मुंगारी, रीवा हाईवे पर गन्ने, चित्रकूट हाईवे पर उमापुर और लखनऊ हाईवे पर अंधियारी टोल प्लाज़ा शामिल हैं। यह लाभ सिर्फ श्रद्धालुओं के वाहनों को मिलेगा।

Load More