यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 का लोगो, वेबसाइट और ऐप लॉन्च कर दिया है। लोगो में कुंभ के प्रतीक 'कलश' पर ॐ लिखा दिख रहा है। ऐप और वेबसाइट पर घाट व आवास तक पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, स्वास्थ्य व सुरक्षा के महत्वपूर्ण अलर्ट और मेले के कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी।