महाकुंभ के अवसर पर भारी भीड़ के बीच जगह-जगह लगा हुआ है भारी जाम, तस्वीरें आईं सामने
प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ता जा रहा है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। लोगों ने बताया कि उन्हें बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और वे पिछले 4-5 घंटे से जाम में फंसे हैं। लखनऊ की तरफ से प्रयागराज आने वाले रास्ते पर 35-किलोमीटर पहले से ही जाम लगना शुरू हो गया है।