महाकुंभ की गलत सूचना फैलाने को लेकर 53 सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई कार्रवाई

यूपी पुलिस के अनुसार, प्रयागराज में जारी महाकुंभ को लेकर गलत व भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में अब तक 53 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ की सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस गलत सूचनाओं का पता लगाने और उनसे निपटने के लिए 24 घंटे साइबर निगरानी कर रही है।