वैश्विक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल प्रतिभा समाधान प्रदाता एनएलबी सर्विसेज के मुताबिक, प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में करीब 12 लाख अस्थाई रोज़गार पैदा होने की उम्मीद है। एनएलबी सर्विसेज के मुताबिक, इनमें सर्वाधिक पर्यटन व आतिथ्य उद्योग में लगभग 4.5 लाख और परिवहन व लॉजिस्टिक क्षेत्र में 3 लाख अस्थाई रोज़गार सृजित होने का अनुमान है।