महाकुंभ के दौरान चलेगी रिवर ऐम्बुलेंस, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की मिलेगी सुविधा

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में महाकुंभ के दौरान नदी में रिवर ऐम्बुलेंस चलेगी। बकौल रिपोर्ट्स, इस रिवर ऐम्बुलेंस में आईसीयू, बेड, ऑक्सीजन और वेटिंलेटर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि महाकुंभ में 7 रिवर ऐम्बुलेंस लगाई गई हैं। संगम में स्नान के दौरान अगर कोई हादसा होता है तो इनसे पीड़ितों को मदद मिलेगी।