महाकुंभ की भीड़ के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भगदड़ मच गई और दम घुटने से कई लोगों के बेहोश होने की खबर है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भगदड़ की घटना प्लैटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों को रेलवे स्टेशन भेज दिया गया है।