महाकुंभ की भीड़ में ट्रेन छूटने पर रेलवे ने दिए 2 विकल्प, बताया किस स्थिति में मिलेगा रिफंड
महाकुंभ मेले (प्रयागराज) में उमड़ी भीड़ के कारण ट्रेन छूटने की स्थिति में रेलवे ने 2 विकल्प दिए हैं। अधिकारियों ने बताया, "कंफर्म टिकट के बावजूद भीड़ के कारण यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो संबंधित स्टेशन मास्टर से संपर्क कर वैकल्पिक ट्रेन से जा सकते हैं। दूसरी ट्रेन में भी ऐसी समस्या होने पर फुल रिफंड किया जाएगा।"