प्रयागराज महाकुंभ की भगदड़ के बाद पत्नी से संपर्क न हो पाने पर फर्रुखाबाद (यूपी) में एक 62-वर्षीय शख्स की हालत बिगड़ गई और बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शाम को मृतक की पत्नी ने किसी श्रद्धालु के फोन से भतीजों को अपने सकुशल होने की सूचना दी। मृतक के दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं।