प्रयागराज महाकुंभ के मेला क्षेत्र में गुरुवार को आग लग गई। मेले के सेक्टर-22 की टेंट सिटी में कई पंडाल जल गए और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बकौल रिपोर्ट्स, आग जहां लगी वहां जनता नहीं थी इसलिए किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। 19 जनवरी को भी मेले में आग लगी थी।