'महाकुंभ के लिए प्रयागराज आने वालीं ट्रेन हुईं रद्द' वाली खबरों पर रेलवे ने जारी किया बयान

रेलवे ने प्रयागराज आने वालीं ट्रेनों के रद्द होने की खबरों पर कहा है, "रेलवे की आज प्रयागराज के लिए अलग-अलग स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेन चलाए जाने की योजना है...स्पेशल ट्रेन रद्द करने की योजना नहीं है।" रिपोर्ट्स में कहा गया था कि महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए प्रयागराज आ रहीं कई ट्रेन डायवर्ट हो गई हैं।