प्रयागराज (यूपी) पुलिस ने महाकुंभ 2025 में कॉटेज, टेंट व होटल की बुकिंग के लिए फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 3 लैपटॉप, 6 एंड्रॉयड फोन और 6 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।