प्रयागराज महाकुंभ को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगाए जा रहे अव्यवस्थाओं के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। मौर्य ने ट्वीट किया, "अखिलेश जी, महाकुंभ को लेकर अनर्गल प्रलाप बंद कीजिए...सरकार दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी है...आपकी राजनीति आस्था और व्यवस्थाओं को नीचा दिखाने तक ही सीमित रह गई है।"