प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान (12 फरवरी) से पहले सैकड़ों किलोमीटर लंबा जाम लग गया है जिसे ऑनलाइन यूज़र्स ‘दुनिया का सबसे लंबा जाम’ बता रहे हैं। गाड़ियां 5 घंटे में मुश्किल से 5 किलोमीटर बढ़ रही हैं और 300 किलोमीटर दूर कटनी (एमपी) तक जाम का असर है। प्रयागराज के आसपास की सड़कें और फ्लाइओवर पूरी तरह जाम हैं।