महाकुंभ की वजह से NH-19 समेत प्रयागराज से जुड़े सभी हाइवे पर लगा लंबा जाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ की वजह से एनएच-19 समेत प्रयागराज से जुड़े सभी हाइवे पर लंबा जाम लगा हुआ है और कई वाहन हाईवे पर 12 घंटों से अधिक समय से जाम में फंसे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के कारण कई पार्किंग फुल हो गई हैं और वाहनों को कई किलोमीटर पीछे रोका जा रहा है।