महाकुंभ के श्रद्धालुओं को जाम के कारण रोककर लौटने की अपील करती MP पुलिस का वीडियो आया सामने

कटनी (एमपी) की पुलिस ने प्रयागराज (यूपी) जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां रोककर उनसे अनुरोध किया कि प्रयागराज की सड़कें पूरी जाम हो चुकी हैं इसलिए वे घर लौट जाएं। पुलिस ने कहा कि भारी जाम के कारण परेशानी हो सकती है। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के कारण एमपी के कई जिलों में भीषण जाम लग गया है।