महाकुंभ जा रहीं 3 महिला श्रद्धालुओं की यूपी में अज्ञात वाहन के कुचलने से हुई मौत

प्रयागराज में मंगलवार को महाकुंभ में स्नान करने जा रहीं 3 महिला श्रद्धालुओं की अज्ञात वाहन के कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नागनाथपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित पेट्रोल पंप पर रुकी बस से उतरीं 3 महिलाएं सड़क पर बने डिवाइडर के पास चली गईं तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।