रायबरेली (यूपी) में मंगलवार सुबह लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कार व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई जिसमें मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, कार के परखच्चे उड़ गए हैं।