महाकुंभ जाने के लिए पटना जंक्शन पर AC बोगी का शीशा तोड़ ट्रेन में घुसी महिला, अंदर हुई बेहोश
महाकुंभ जाने के लिए पटना जंक्शन पर सोमवार शाम यात्रियों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान मगध एक्सप्रेस ट्रेन में घुसने के लिए महिला समेत अन्य लोगों ने एसी बोगी का शीशा तोड़ दिया और अंदर घुसते ही महिला बेहोश हो गई। हालात इतने बेकाबू हुए कि डीएम को लोगों से यात्रा रोकने की अपील करनी पड़ी।