महाकुंभ जाने वाली ट्रेन में घुसने के लिए शीशा तोड़ने की कोशिश कर रहा था युवक, पुलिस ने की कुटाई
महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली एक ट्रेन में घुसने के लिए शीशा तोड़ने की कोशिश कर रहे एक युवक की पुलिस ने कुटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में पुलिस शख्स का कॉलर पकड़कर ले जाती दिखी और उसे थप्पड़ भी मारे। हालांकि, वीडियो किस रेलवे स्टेशन का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।