महाकुंभ नहीं पहुंच पाए करोड़ों लोगों को CM योगी का तोहफा, UP पुलिस घर-घर पहुंचाएगी जल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के महाकुंभ में नहीं पहुंच पाए करोड़ों लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने तोहफा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, इसके तहत अब यूपी के सभी ज़िलों में त्रिवेणी संगम का जल घरों तक पहुंचाया जाएगा जिसके लिए 300 से अधिक फायरब्रिगेड की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा।