महाकुंभ नहाने प्रयागराज गई महिला का गला काटकर फरार हुआ साथी, बाथरूम में मिला शव
महाकुंभ स्नान के लिए मंगलवार को प्रयागराज पहुंची एक महिला की कथित तौर पर उसके साथी ने गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात महिला व उसका साथी एक मकान में रुके थे और सुबह बाथरूम से महिला का शव मिला। बकौल पुलिस, आरोपी सारा सामान लेकर भाग गया है।