राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचकर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संगम में स्नान किया था। गौरतलब है, 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी को खत्म होगा।