महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार को मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत को लेकर वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया जाए और वीआईपी मूवमेंट के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ने से रोका जाए।