महाकुंभ हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के शव ना दिए जाने को लेकर परिजन नाराज़ हैं। अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में एक शख्स कह रहा है, "शव नहीं मिलेगा तो घर जाकर क्या मुंह दिखाएंगे?, हमको आपका मुआवज़ा नहीं चाहिए।" अन्य परिजन ने कहा, "हाथ में ले जाने के लिए दीजिए, वही लेकर घर जाएंगे।"