महाकुंभ भगदड़ को याद कर रो पड़ीं इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल, कहा- मेरे सामने मौतें हुईं

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह महाकुंभ मेले (प्रयागराज) में भगदड़ को याद कर रोती दिखीं। उन्होंने कहा, "इतनी भीड़ थी कि मेरा भी दम घुटने लगा...मेरे सामने एक-दो महिलाओं की मौत हो गई। मैंने 100-150 लोगों की जान बचाई।" इससे पहले, उन्होंने अरैल घाट का वीडियो शेयर कर तारीफ की थी।