महाकुंभ में 'पाप धोने' के बाद 3 लोगों ने बिहार में की चोरी, हुए अरेस्ट

किशनगंज (बिहार) पुलिस ने पश्चिम बंगाल के तीन लोगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों आरोपी पहले महाकुंभ (प्रयागराज) गए और संगम में डुबकी लगाकर 'पाप धोने' के बाद चोरी करने निकल गए। बकौल पुलिस, इन्होंने पहले यूपी के अलीगढ़ में चोरी की कोशिश की फिर किशनगंज में संवेदक के घर पर चोरी की।