उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रयागराज के महाकुंभ में 1 माह में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। उन्होंने कहा, "50-55 करोड़ श्रद्धालुओं के आने से यूपी की अर्थव्यवस्था में ₹3 लाख करोड़ का लाभ मिलेगा। महाकुंभ के नाम पर दिए गए बजट से सिर्फ महाकुंभ में नहीं प्रयागराज का भी सौंदर्यीकरण हुआ है।"