उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग के महाकुंभ के सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया है कि करीब 45 दिन तक चले महाकुंभ में 185 जगहों पर आग लगी जिनमें 24 घटनाएं गंभीर थीं। बकौल शर्मा, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और आग लगने के बाद क्विक रिस्पॉन्स के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिससे ₹16.5 करोड़ की धनहानि को बचाया गया।