महाकुंभ में 3 बार पत्नी खोई व तीनों बार पुलिस खोज लाई, खराब व्यवस्था है: मज़ाक में बुज़ुर्ग

प्रयागराज (यूपी) में आयोजित महाकुंभ में पहुंचे एक बुज़ुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बुज़ुर्ग महाकुंभ में व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए मज़ाक में कहते हैं, "व्यवस्था खराब है...पहले जब कोई खोता था तो 10-15 साल बाद मिलता था...इस साल मेरी पत्नी 3 बार खोई...और आधे घंटे के बाद पुलिस ने लाकर हाज़िर कर दिया।"