कराची (पाकिस्तान) में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रमुख सेवक महंत श्री रामनाथ महाराज को प्रयागराज में जारी महाकुंभ में शामिल होने के लिए भारत सरकार ने वीज़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार 480 हिंदुओं की अस्थियां भारत लाई गई हैं जो महंत रामनाथ की अगुआई में पहले हरिद्वार फिर प्रयागराज में गंगा में प्रवाहित की जाएंगी।