प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में कई लोगों की मौत के बाद कई नेताओं ने वीआईपी कल्चर पर विरोध जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आम श्रद्धालुओं को 10-15 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है जबकि वीआईपी पास वाली गाड़ियां मेला क्षेत्र में जा रही हैं। वहीं, वीआईपी मूवमेंट से कई रास्ते बंद/वनवे कर दिए जाते हैं जिससे भीड़ बढ़ती है।