महाकुंभ में अपशिष्ट जल का स्तर उच्च, यह नहाने योग्य नहीं: NGT को रिपोर्ट भेजकर CPCB

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को रिपोर्ट भेजकर बताया है कि प्रयागराज महाकुंभ में विभिन्न स्थानों पर अपशिष्ट जल का स्तर उच्च है और यह स्नान के लिए प्राथमिक जल गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया कि अधिक संख्या में लोगों के नहाने से जल में अपशिष्ट की मात्रा बढ़ जाती है।