यूपी सरकार ने बताया है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गुरुवार दोपहर तक 10 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। गुरुवार को करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया जिनमें 10 लाख 'कल्पवासी' और अन्य भक्त थे। सरकार के अनुसार, इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।