महाकुंभ मेला प्रशासन के अनुसार, प्रयागराज (यूपी) में जारी महाकुंभ मेले की शुरुआत से अब तक 40 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। बकौल प्रशासन, अकेले शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक 42.07 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। गौरतलब है, यूपी सरकार ने महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई थी।