महाकुंभ में अब तक अमेरिका की आबादी से ज़्यादा श्रद्धालु लगा चुके हैं डुबकी

प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में शुक्रवार सुबह तक 40 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं जो अमेरिका की आबादी (34 करोड़+) से अधिक है। सरकार का अनुमान है कि मेला संपन्न होने तक यह आंकड़ा बढ़कर 50 करोड़ के पार हो सकता है जो रूस (14 करोड़+) और अमेरिका (34 करोड़+) की कुल आबादी से भी अधिक है।