प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में चल रहे महाकुंभ में आग लगने की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए लोगों से आग की घटनाओं पर सतर्क व सजग रहने की अपील की है। सरकार ने कहा कि आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करें और सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 112, 1920, 1090 भी जारी किए हैं।