प्रयागराज (यूपी) में महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े में अर्ध आर्ट एंड कल्चर गैलरी का शुभारंभ हुआ है जिसमें देश के कोने-कोने से आए करीब 40 कलाकारों ने पेंटिंग्स तैयार की हैं। इस गैलरी में अपनी आंखों से मशहूर हुईं मोनालिसा की पेंटिंग सबसे ज़्यादा आकर्षण का केंद्र बन रही है और लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं।