महाकुंभ में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे शर्मिंदा होना पड़ा होः सीएम योगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज (यूपी) में हुए महाकुंभ पर कहा है, "इस दौरान (महाकुंभ) कोई भी ऐसी घटना नहीं हुई जिसके कारण कोई भी अपने आप को शर्मिंदा महसूस करे।" उन्होंने आगे कहा, "महाकुंभ ने एक नया संदेश दिया। दुनिया ने इस महाचमत्कार को देखा है जो महाकुंभ ने दुनिया को दिया।"