महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हुआ जानलेवा हमला
महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हिमांगी ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि हिमांगी सखी लगातार अभिनेत्री रह चुकीं ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध कर रही थीं।