प्रयागराज के महाकुंभ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच वाराणसी में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ आया है जिसका वीडियो सामने आया है। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, वर्तमान में वाराणसी में 20 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं और घाट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की करीब 3-3 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हुई हैं।