महाकुंभ में डुबकी लगाने जा सकते हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने जा सकते हैं। 'टाइम्स नाउ' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इसके लिए यूपी कांग्रेस को तैयारी करने को कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल 4 फरवरी को महाकुंभ जाने वाले थे लेकिन संसद की कार्यवाही के चलते नहीं जा सके।